Tuesday, 3 August 2021

Board Result 2021

             बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आवासीय शिवराम सिंह इंटर कॉलेज, पल्हरी बाईपास, जैदपुर रोड, बाराबंकी के सभी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट छात्र/छात्राओं का परिणाम उ0प्र0 बोर्ड परीक्षा 2021 में शत्-प्रतिशत ससम्मान प्रथम् श्रेणी में रहा। विद्यालय की इण्टरमीडिएट की छात्रा कु0 पारूल भारती (अनुक्रमांक 216583355 (90.20 प्रतिषत)) व हाईस्कूल की छात्रा कु0 आयुषी यादव (अनुक्रमांक 211862576 (94.50 प्रतिषत)) ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

            विद्यालय प्रबंधक श्री अंशुमान सिंह यादव ने विद्यालय के मेधावियों से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी अर्जित सफलता के लिए शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय में उपस्थित षिक्षक-षिक्षिकाओं को उनके द्वारा छात्र/छात्राओं को प्रदान किये गये उनके अध्ययन-अध्यापन तथा मार्गदर्षन हेतु उनकी भूरि-भूरि प्रषंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।

            विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता सिंह ने सभी सफल छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी अपनी सफलताओं पर घमण्ड न कर हमेशा पूर्व में हुयी अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ते रहने का प्रयास करते रहना चाहिए, और जब तक शिखर न छू लो, लक्ष्य न प्राप्त कर लो तब तक रूकना नही चाहिए, तथा अपने लक्ष्य के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।

            विद्यालय अपने स्थापना वर्ष से लेकर अब तक कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है तथा भविष्य में नवीन कीर्तिमानों को स्थापित करने हेतु प्रयासरत भी ही, विद्यालय प्रबंधन कारोना काल में भी उन्नत टेक्नोलाजी व उच्च-योग्यता वाले प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नियमित तौर पर षिक्षादान दे रहा है। विद्यालय में वर्तमान सत्र 2021-22 से विज्ञान संकाय के अतिरिक्त कला संकाय की कक्षायें भी संचालित की जायेंगी।

            बोर्ड परीक्षा 2021 में विद्यालय के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के प्रथम पाँच स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं का विद्यालय प्रबन्धक, प्रधानाचार्या व शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री सूरेन्द्र नाथ, सत्यम् श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश यादव, किरन सिंह, किरन मिश्रा, द्वीपिका द्विवेदी, मंजुला पाण्डेय, स्वाती श्रीवास्तव, आर0 वी0 चैधरी, जयनाथ यादव, महेन्द्र यादव, राहुल मिश्रा, विभु शुक्ला आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रही।



Tuesday, 12 September 2017

ईंधन संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं

बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कॉलेज, पल्हरी, जैदपुर रोड, बाराबंकी में बाराबंकी गैस एजेन्सी, बाराबंकी के तत्वाधान में दिनांक 09/09/2017 को आयोजित ‘‘ईंधन संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं’’ विषय पर राष्ट्रहित में ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र/छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता दो वर्गो जूनियर वर्ग-कक्षा 5 से कक्षा 7 तक तथा सीनियर वर्ग-कक्षा 8 से कक्षा 10 में कराई गयी जिसमें विद्यालय स्तर पर जूनियर चित्रकला विषय में आराध्या पटेल ने प्रथम, माही गौतम ने द्वितीय, आयुष पटेल ने तृतीय तथा सीनियर चित्रकला विषय में अर्चना पटेल ने प्रथम, अनुषा वर्मा ने द्वितीय तथा आचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर निबन्ध विषय में सचिन कुमार ने प्रथम स्थान, सेजल वर्मा ने द्वितीय, मोनिका वर्मा ने तृतीय तथा सीनियर निबन्ध विषय में ऐमन अदील ने प्रथम, अमन वर्मा ने द्वितीय और आरिशा अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही कोमल विश्वकर्मा, खुशी शर्मा, वंशिका शुक्ला, वैभव वर्मा, अभिषेक चैहान, ईरम फातिमा आदि छात्र-छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर अपनी विलक्षण मेधा का परिचय दिया। स्थान प्राप्त छात्र/छात्रओं को बाराबंकी गैस एजेन्सी के चेयरमैन श्री विवेक बाजपेई, श्री मनोज कुमार शुक्ला व श्री शंकर शुक्ला जी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त पुरस्कार वितरण समारोह में बाराबकी गैस एजेन्सी के श्री मनोज कुमार शुक्ला जी ने अपने वक्तव्य में विद्यालय के छात्र/छात्राओं को भविष्य के लिए ईंधन की बचत करने व संरक्षित करने हेतु जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने भी उपस्थित छात्र/छात्राओं को परम्परागत उर्जा के श्रोतों को संरक्षित करने हेतु छात्र/छात्रओं को सरल शब्दों में अपने विचारों से अवगत कराया तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के ईंधन के प्रति उनके विचार ''ईंधन की एक-एक दिन की बचत से न्यू-इण्डिया का सृजन हो सकता है तथा हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ रह सकता है, जब पर्यावरण स्वस्थ होगा तो हम व हमारा समाज भी स्वस्थ होगा'' को बच्चों को अंगीकृत करने को कहा।

इस अवसर पर बाराबंकी गैस एजेन्सी श्री जितेन्द्र नाथ पाठक, आशीष निगम, बृजेश शर्मा, रचित गिरी तथा विद्यालय के श्री सुरेन्द्र नाथ, सत्यम् श्रीवास्तव, डॉ०उपेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, वी0पी0 सिंह, नीतू सिंह, तिलक राम, दीपिका द्विवेदी आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






Saturday, 24 December 2016

दिनांक 19-12-2016 को विद्यालय के 18 मेधावी छात्र / छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क Laptop प्रदान किये गए

दिनांक 19-12-2016 को विद्यालय के 18 मेधावी छात्र / छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क Laptop प्रदान किये गए
HS-2015
S.No.
Name of Std.
1
Km Vandana Yadav
2
Km Srishti Chaudhary
3
Km Sanjana Singh
4
Km Ayushi Verma
5
Km Kanchan Patel
6
Km Mantasha Bano
7
Km Archana Kumari
8
Km Mansi
HS-2016
S.No.
Name of Std.
9
Nikhil Singh
10
Arjun Verma
INTER-2015
S.No.
Name of Std.
11
Shesh Mani Yadav
12
Krishna Kumar Verma
13
Abhishek Singh
14
Shivam
15
Ateed Ahmad
16
Jyoti Rawat
INTER-2016
S.No.
Name of Std.
17
Mohd Maaz
18
Km Priya Devi


Monday, 12 September 2016

INSPIRE SCHOLARSHIP 2016

INSPIRE SCHOLARSHIP 2016

Eed-Ul-Azha ki Mubarakbaad

آپ سبھی کوویدیلے کی طرف سے ید-ال-اظہا کی بہت بہت مبارکباد
پردھاناچریا
٩٧٩٤٠١٧٦٦١

Tuesday, 6 September 2016

शिक्षक सम्मान समारोह 2016

बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित आवासीय एस0आर0एस0 इण्टर काॅलेज पल्हरी बाईपास जैदपुर रोड बाराबंकी में आज दिनांक 05.09.2016 को डा0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रबंध निदेशक महोदय ने सभी अध्यापको को माल्यार्पण व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज व राष्ट्र का विकास जो चाहता है वही सच्चा मानव होता है। इस पावन शुभ अवसर पर निदेशक महोदय जी ने विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं, कर्मचारियों, ड्राइवरों, कण्डक्टरों, स्वीपरों के वेतन में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी निम्नवत् किया - नर्सरी से इण्टरमीडिएट तक के वेतन के साथ 3000 स 7000 तक बढ़ोत्तरी की गई चतुर्थश्रेणी के वेतन बढ़ोत्तरी में 1500 से 2000 तक की गई। ड्राईवरों का वेतन 15000 किया गया। कण्डक्टरों का पवतन 12000 किया गया। प्रत्येक स्वीपर का वतन 10000 किया जो भी अध्यापक व कर्मचारी सम्पूर्ण वर्ष कोई भी अवकाश ग्रहण नही करते उन्हे 1 माह का अतिरिक्त वेतन देकर सम्मानित किया गया। 
इस प्रकार इण्टरमीडिएट के अध्यापको का वेतन 35000 से 38000 देकर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर ओ0पी0 शर्मा, सुरेन्द्र नाथ यादव, डाॅ0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, शैलेश यादव, अनंत कुमार यादव, राम आशीष, वी0पी0 सिंह, मो0 तारिक, सतीश चन्द्र वर्मा, ओ0पी0 पाण्डेय, रामफल, आशुतोष श्रीवास्तव, मंजुला पाण्डेय किरन सिंह, किरन मिश्रा, दीपिका द्विवेदी, अर्जुन सिंह, जयनाथ यादव, आर0वी0 चैधरी आदि समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Wednesday, 24 August 2016

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Monday, 17 August 2015

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शिवराम सिंह इंटर कॉलेज, पल्हरी बाईपास, जैदपुर रोड, बाराबंकी में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात बच्चों के द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम आंचल कुमारी, अंशिका यादव, वंशिका, अनु, अंजली यादव, ईशा, साक्षी आदि के द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। ’’वी शैल ओवर कम’’ नौनिहाल बच्चों दीपाली यादव, खुशी वर्मा, कृष्णा शर्मा, निदा बानो, दिव्यांशु गुप्प्ता, प्रतिष्ठा जायसवाल आदि द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘‘केजी राइम्स’’ खुशी वर्मा, प्रिया वर्मा, शाश्वत, प्रज्ञा आदि बच्चों ने तथा लघु नाटिका ’’अनेकता में एकता’’ हर्ष आनन्द, अपुल, राजवीर, आर्यन तथा तौसीफ द्वारा प्रस्तुत किया। साक्षी, आयसा, तुषार यादव हॉस्टल तथा पवन यादव ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से उपस्थित जन समूह में देशभक्ति की लहर दौड़ गयी। अभिभावकों ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रसंशा की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल में विज्ञान व आध्यात्म दोनो का अनूठा संगम देखने को मिला जो अपने में अद्वितीय व बच्चों के प्ररिश्रम का परिचायक रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल व कार्यक्रम जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को स्वर्ण, रजत व कास्य पदक देकर सम्मानित किया गया। तथा अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चें अध्ययन के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों में अपनी रूचि व प्रतिभा का समावेश करके समाज के समक्ष अपनी अभूतपूर्व क्षमताओं को प्रदर्शित करते है जिसमें शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।

            अन्त प्रधानाचार्य जी ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया, विद्यालय में समस्त अध्यापक व अध्यापिकाये इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहें। भव्य कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक ओ0पी0 पाण्डेय जी ने किया।
ध्वजारोहण करते विद्यालय के प्रधानाचार्य


सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यालय के छात्र/छात्राएं

Monday, 20 July 2015

आवासीय विद्यालय में किया गया छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत

आवासीय शिवराम सिंह इंटर कालेज, पल्हरी बाईपास, जैदपुर रोड, बाराबंकी में छात्र/छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिये गये सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के डायरेक्टर ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ''बच्चे देश का सुनहरा भविष्य है, हमारा आने वाला कल हैं। देश का विकास तथा सुरक्षा इन्ही के हाथों में है। बच्चे प्रतिभावान होते है बस जरूरत होती है इनका उत्साह बढ़ाने की, इनकी प्रतिभा को पहचानने की। इसके साथ बच्चे भी पूरी लगन से मेहनत करें, आगे बढ़े जिससे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।'' उन्होने बच्चों द्वारा किये गये इस रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन तथा मार्गदर्शन किया।
            पुरस्कार पाने वाले बच्चों में आचल कुमारी, प्रिन्सी पटेल, इरम फातिमा, रविन्द्र कनौजिया, आयुष्मान सिंह, नुसरत खातून, शिखा वर्मा, नैन्सी पटेल, प्रियान्सु वर्मा, हिमांशु वर्मा, ऐमन अदील, अर्चना पटेल, नेहा यादव, अनुषा वर्मा, अंकित वर्मा, आदित्य वर्मा, तान्या वर्मा, कोमल, सौरभ, सुधांशु, सुजित कुमार, सुमन यादव, आशुतोष यादव, संध्या यादव, आलोक पटेल, अनुराग वर्मा, अनिकेत कुमार, अंजू, स्मितासिंह, विवेक सिंह, शनि, शिवराज तथा अमन वर्मा आदि प्रमुख है।

            इस अवसर पर विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक तथा शिक्षिकायें भी उपस्थित रहें।


Friday, 22 May 2015

Prize Distribution Ceremony 2015

मेधावियों को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित करते मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र महोदय
            बाराबंकी, नगर के प्रसिद्ध विद्यालय शिवराम सिंह इंटर कालेज, पल्हरी बाइपास, जैदपुर रोड, बाराबंकी के प्रांगण में छात्र ‘‘प्रतिभा सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्णपण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने बहुमूल्य रत्न तुल्य समय को हम लोगों के बीच में बिखेरते हुए अपने कर कमलों के द्वारा हाईस्कूल परीक्षा 2015 के मेंधावियों कु0 वन्दना यादव, कु0सृष्टि चौधरी व कन्चन पटेल को ‘‘एक्टिवा स्कूटी’’ प्रदान कर एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही इण्टरमीडिएट परीक्षा 2015 के मेधावियों शेषमणि यादव, कृष्ण कुमार वर्मा व अतीद अहमद को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं कामना करता हू कि बच्चे इसी तरह अपनी योग्यता का परिचय देते हुए पूरी दुनियाँ में अपनी गुणवत्ता का डंका बजाए तथा विद्यालय व माता-पिता का नाम रौशन करें। ऐसे माता-पिता भी धन्य है जिन्होने ऐसी संतानों को जन्म दिया। उन्होने नकलविहीन परीक्षा के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य की प्रसंशा की। साथ ही इतने कम समय में विद्यालय को शिखर पर पहुचाने के लिए प्रबंध समिति व विषय विशेषज्ञ अध्यापक/अध्यापिकाओं की सराहना की। विद्यालय द्वारा पुरस्कृत स्कूटी के सम्बन्ध में कहा कि स्कूटी इस बात का द्वयोतक है कि जिस प्रकार स्कूटी का लक्षण तीव्र वेग के साथ चलने का है उसी प्रकार से बच्चों की पढ़ाई की गति भी तीव्र होनी चाहिए।
अंत में प्रधानाचार्य महोदय के द्वारा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ मुख्य अतिथि व सम्मानित अतिथियों व पत्रकार बन्धुओं तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। तथा कहा कि विद्यालय उन सभी छात्र/छात्राओं को जिन्होने बोर्ड परीक्षा 2015 में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक अर्जित किये है को आगामी 15 अगस्त को भव्य समारोह में स्कूटी व मोटरसाइकिल देकर पुरस्कृत किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन ओ0पी0 पाण्डेय ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कुशलता पूर्वक किया।
इस पावन अवसर पर सुरेन्द्र नाथ यादव, डा0उपेन्द्र प्रताप सिंह, विनय वर्मा, सत्यम् श्रीवास्तव, अनन्त यादव, आर0वी0 चौधरी, शैलेश यादव, प्रदीप यादव, आषुतोष श्रीवास्तव, रवीन्द्र सिंह, सतीश चन्द्र वर्मा, राम आशीष यादव, मंजुला पाण्डेय, दीपिका द्विवेदी, किरन मिश्रा, पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षक व बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Prize Distribution Ceremony 2015
Barabanki, Prize Distribution Ceremony was organized in Shiv Ram Singh Inter College, Palhari Bypass, Zaidpur Road, Barabanki. Honourable Yogeshwar Ram Mishra, DM Barabanki inaugurated the function by lighting the lamp of Goddess Saraswati.
Chief Guest honoured the meritorious students Km Vandana Yadav, Shristi Chaudhary and Kanchan Patel by giving them Activa Scooty and appreciated them for their excellent performance and also honoured their parents by offering chaplets. And in Intermediate Examination 2015, the meritorious students Sheshmani Yadav, Krishna Kumar Verma and Ateed Ahmad were honoured.
In his address, the chief guest wished for the bright future of the students, and he also hoped that the rest of the students should strive hard, earn the name and fame in the world and bring the name of their parents and college to the sky. In this reference he also said that scooty is the symbol of speed and students should carry on their study like the speed of scooty. He thanked the parents of the meritorious students for supporting and their guidance.
In the end, Principal of the college wished for the bright future of the students and thanked chief guest, respected guardians and media. On this occasion, he has announced the students who have got 90% or more than 90% marks will be honoured on 15th August, 2015 in grand function by giving them Scooty and Byke.
The program was anchored by O.P. Pandey.
On this auspicious occasion, Mr Surendra Nath, Dr Upendra Pratap Singh Vinay Verma, Satyam Srivastava, Anant Yadav, Pradeep Patel R.B.Chaudhary, Shailesh Yadav, Pradeep Yadav, Ashutosh Srivastava, Ravindra Singh, Satish Chandra Verma, Ram Ashish Yadav, Manjula Pandey, Deepika Dwivedi, Kiran Mishra, Pooja Singh and all the teachers, students, guardians and respected persons were present.